कंगना रनौत की वापसी तय, ‘क्वीन 2’ की पुष्टि के साथ फैंस एक्साइटेड
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्वीन' (2014) ने कंगना रनौत के करियर को एक अहम मोड़ दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। साथ ही कंगना को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। दिलचस्प बात यह है कि वर्षों बाद कंगना और विकास इस फिल्म का दूसरा पार्ट ला रहे हैं। कंगना ने भी 'क्वीन 2' की पुष्टि कर दी है।
कंगना बोलीं- 'हां, फिर से एक्टिंग कर रही हूं'
कंगना रनौत ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल पर काम करने की बात कंफर्म की। हालांकि, फिल्म से अन्य जरूरी डिटेल्स के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्होंने 'क्वीन 2' की शूटिंग शुरू कर दी है? तो कंगना ने फिल्ममेकर विकास बहल के साथ अपने कोलैबोरेशन की बात कंफर्म करते हुए कहा, 'विकास बहल और मैं साथ आ रहे हैं, लेकिन मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। हां, मैं फिर से एक्टिंग कर रही हूं'।
कंगना ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
हालांकि, कंगना ने 'क्वीन 2' के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने पहली फिल्म में काम करने के अपने अनुभव याद किए। साथ ही मशहूर सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म में आशा ताई के मशहूर गाने "हंगामा हो गया" पर डांस करने का मौका मिला था। कंगना ने बताया, 'दिल टूट गया। मुझे इस नुकसान का बहुत ज्यादा दुख है, क्योंकि ऐसे लोग सदियों में एक बार ही पैदा होते हैं। ऐसे लोग दोबारा नहीं होंगे'।
आशा भोसले से जुड़ी याद की साझा
जब हम 'क्वीन' बना रहे थे, तो हम फिल्म में 'हंगामा' गाना डालना चाहते थे और विकास ने कहा कि हम इसे दोबारा रिकॉर्ड करेंगे। मैंने कहा, 'आप उस आवाज को हटा नहीं सकते। आपको वैसी आवाज दोबारा नहीं मिलेगी। इसलिए, हमने आशा जी की आवाज में ही उस गाने को दोबारा बनाया'। बता दें कि भारत की प्रख्यात गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हुआ।


सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण