चुनावी रण में उतरे CM योगी, बंगाल में आज करेंगे जनसभा
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टी जनता के बीच अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगी हुई है। जनसभाओं और रैलियों का दौर जारी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां रैली करने पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मैदान संभालते दिखाई देंगे।
मुख्यमंत्री योगी की आज दो जिलों में चुनावी जनसभाएं और प्रचार अभियान हैं। इस प्रचार अभियान के जरिए वह मतदाताओं से भाजपा को जीत दिलाने की अपील करते दिखाई देंगे। सभी विरोधी दलों की योगी की इस सभा पर नजर टिकी हुई है। राजनीति में योगी की अच्छी पकड़ है और जनता के बीच उन्हें जो पहचान हासिल है, उससे विपक्षी खेमे में कहीं ना कहीं हलचल है।
भाजपा के स्टारप्रचारक CM योगी
मुख्यमंत्री योगी की गिनती भाजपा के स्टार प्रचारकों में होती है। हर चुनावी जनसभा में मतदाताओं के बीच जाकर वो वोट की अपील करते नजर आते हैं। बीते दिनों जब असम में चुनाव थे उन्हें वहां भी प्रचार करते देखा गया था। वहीं अब बंगाल का चुनाव भी ऐतिहासिक माना जा रहा है।
नजदीक है पहले चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान नजदीक आ रहा है और भाजपा को अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए देखा जा रहा है। आज योगी बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व मेदिनीपुर में जनसभा संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद उनके कई जनसभा और कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।


आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट