सागर में रास्ता बंद कराने को लेकर विवाद, BJP नेता ने तानी पिस्टल
सागर। मध्य प्रदेश के सागर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर विवाद में बीजेपी नेता ने बंदूक तान दी. बीजेपी नेता के बंदूक तानने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रास्ता बंद करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. जिसके बाद बात इतनी बढ़ी कि बीजेपी नेता महेश बिलहरी ने बंदूक निकाल ली. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और समझाबुझाकर मामले को शांत करवाया।
‘अपने प्लॉट का रास्ता बंद करवाने पर धमकी दी’
पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरी बीका का है. यहां रास्ता बंद करने को लेकर बीजेपी नेता महेश बिलहरी का क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के साथ विवाद हो गया था. विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई. महेश बिलहरी का कहना है कि बीजेपी नेता महेश बिलहरा की फोरलेन से लगी हुई जमीन है. यहां खाली प्लॉट पर लोगों का आना जाना था. लेकिन जब वह अपनी बाउंड्रीवॉल से जुड़े रास्ते को बंद कर रहे थे तो पीछे ही रहने वाले एक परिवार के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और मजदूरों को धमकाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेजा
जहां एक ओर बीजेपी नेता ने पास में रहने वाले लोगों पर मजदूरों को धमकाने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बंद करने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद बातचीत की जा रही है थी, लेकिन तभी महेश बिलहरी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और जान से मारने की धमकी देने लगे।
हालांकि गनीमत रही कि विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस सही समय पर मौके पर पहुंच गई और विवाद बढ़ने से पहले ही दोनों पक्षों को शांत करवाया. इसके बाद थाने में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के शिकायती आवेदन ले लिए गए हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार