छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए भर्ती का मौका, सशस्त्र बल में 1816 पदों पर वैकेंसी
रायपुर|छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं. छत्तीसगढ़ में सशस्त्र बलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 1816 पदों पर भर्ती की जाएगी. खास बात ये है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो, इसके लिए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस मुख्यालय को इस काम के लिए सिंगल साल्यूशन प्रोवाइडर की जरूरत है. मुख्यालय ने इस काम के लिए टेंडर जारी किया है|
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में इन पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए कांस्टेबल जीडी ट्रेड्समैन, आर्म्स, एमटी, एमटा, बड, बैंड, डॉग ड स्क्वाड, घुड़सवार, अस्तबल सहायक), हेड कांस्टेबल (नर्सिंग), सहायक प्लाटून कमांडर (नर्सिंग), पुरुष नर्स, महिला नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग सहायक, कंपाउंडर, ड्रेसर और अन्य कर्मचारियों के पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव किया है|
हाई टेक होगी परीक्षा
साल्यूशन प्रोवाइडर करेगा ये काम बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय तगड़ी व्यवस्था कर रहा है. दर असल भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से हाईटेक होगी. इस काम के लिए जो सर्विस प्रोवाइडर होगा उसके हिस्से में कई काम होंगे. इसमें यह शामिल है-प्रत्येक उम्मीदवार के संबंध में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना और डेटा एंट्री करना|
शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के दौरान ऊंचाई और सीने के डिजिटल माप की सुविधा प्रदान करना, तथा उम्मीदवार से सहमति प्राप्त करने हेतु उसी के लिए रिपोर्ट कार्ड प्रिंट करना. शारीरिक दक्षता परीक्षण) के दौरान दौड़ने के समय को मापने हेतु आरएफआईडी प्रणाली प्रदान करना, प्रदर्शन को मापने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रणाली और उसकी सिंक्रनाइज्ड वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था करना, आरएफआईडी सिंक्रनाइजेशन करना, तथा उम्मीदवार से सहमति प्राप्त करने हेतु उसी के लिए रिपोर्ट कार्ड प्रिंट करना. शॉट-पुट, लंबी कूद और ऊंची कूद में दूरी और ऊंचाई मापने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी सिस्टम उपलब्ध कराना, साथ ही इसकी सिंक्रनाइज्ड वीडियो रिकॉर्डिंग करना, और उम्मीदवार के प्रदर्शन का विवरण देने वाले रिपोर्ट कार्ड प्रिंट करना आदि शामिल है|
पांच भर्ती केंद्र बनेंगे
इस भर्ती के लिए पांच भर्ती केंद्र बनाने की योजना है. प्रत्येक भर्ती केंद्र को प्रतिदिन कम से कम 1000 उम्मीदवारों का शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा. सिस्टम ऐसा होगा कि किसी भी माध्यम से परिणामों में कोई फेरबदल या छेड़छाड़ संभव न हो, यह भी सुनिश्चित होगा कि किसी भी उम्मीदवार को किसी भी स्पर्धा में, जितनी बार अनुमति है, उससे अधिक बार प्रयास करने की अनुमति नही दी जाएगी|
लिखित परीक्षा के लिए होगा ये काम
ओएमआर लिखित परीक्षा शीट का डिजाइन, प्रिंटिंग, स्कैनिंग और मूल्यांकन करना, तथा परीक्षा के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना. चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए मास्टर शीट में प्रत्येक उम्मीदवार के अंकों या परिणामों का स्वचालित रूप से अपडेट किया जाएगा|


घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव