‘मुझे खुशी है कि मुझे मारा नहीं गया’: कुब्रा सैत का मज़ेदार बयान
कुब्रा सैत फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक और बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक लगातार काम कर रही हैं। वो कई बड़ी फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रही हैं। अब अभिनेत्री शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। शो में कुब्रा से फिर नजर आएंगी। इस बीच अभिनेत्री ने शो को लेकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने ‘फर्जी 2’ को हां कहा था?
दोनों सीजन के लिए तुरंत कह दिया था हां
इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान कुब्रा ने बताया कि उन्होंने ‘फर्जी 2’ के लिए तुरंत हामी भर दी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैंने सीजन एक और सीजन दो के लिए साइन कर लिया था। इसलिए आपको इसे देखना ही होगा, मैं कसम खाती हूं।मेकर्स ने मुझे बताया कि वे सीजन दो के लिए एक किरदार लिख रहे हैं। मैंने कहा, 'ठीक है।' उन्होंने कहा, 'आपको पहले सीजन एक करना होगा।' मैंने कहा, 'ठीक है।' बस बात खत्म और कुछ सोचने की जरूरत नहीं थी।
मैं नहीं लेती कोई दबाव
प्रोजेक्ट पर गर्व जताते हुए कुब्रा ने कहा कि शो जिस तरह से बना है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं दूसरे सीजन के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे बस इस बात की खुशी है कि मुझे मारा नहीं गया। मैंने लोगों को मारा, लेकिन मैं बच गई। मैं सीक्वल फिल्मों और उनसे जुड़ी उम्मीदों को लेकर कोई दबाव नहीं लेती। ये राज और डीके का काम है, सुमन कुमार का काम है और किशोर का काम है। उन्हें करने दीजिए। मैं इन बातों की चिंता नहीं करती।
समय के साथ हुई मजबूत
समय के साथ अपने नजरिए में आए बदलाव पर एक्ट्रेस ने कहा कि शायद जब मैं छोटी और अनुभवहीन थी, तब मैंने दबाव महसूस किया होगा, जब मुझे लगता था कि पूरी दुनिया मेरे इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन जब आपको पता होता है कि आपने अपना काम ईमानदारी से किया है, तो आप इसे जाने देते हैं।समय के साथ यह विश्वास और भी मजबूत हुआ है। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में लोगों को समझने में समय लगता है। जब 'सेक्रेड गेम्स' रिलीज हुई, तब मैं मीडिया के लिए नई नहीं थी। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती रही। जब मैंने 'रेडी' की शूटिंग की, तब मुझे यह भी नहीं पता था कि पीआर का मतलब क्या होता है? मैंने सचमुच एक रेस्टोरेंट के बाहर लोगों से इंटरव्यू लिया क्योंकि मैं चाहती थी कि लोग मुझे जानें।


भिंड BJP किसान मोर्चा में बड़ा फेरबदल, सज्जन सिंह यादव की जिलाध्यक्ष पद से नियुक्ति निरस्त
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक माहौल में हुआ प्रतीक का अंतिम संस्कार, दिखे अखिलेश-शिवपाल
जासूसी मिशन के दौरान समुद्र में समाया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
MP में सरकारी खर्च पर नियंत्रण: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया
सोने ने दिखाया जोर, चांदी के दाम में सुस्ती – जानें आपके शहर में कीमत
Alia Bhatt को Cannes में संभालना पड़ा मुश्किल हालात, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया