2 अप्रैल तक मौसम का कहर: ग्वालियर-चंबल में ओले, 28 जिलों में अलर्ट जारी
भोपाल: अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणाली और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अगले 4 दिनों तक 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।
इसका ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। रविवार (29 मार्च 2026) को मंडला में अधिकतम तापमान 39.8°C और नौगांव में 39 °C दर्ज किया गया। दतिया, नर्मदापुरम, खरगोन, सतना व खंडवा में 38.1 °C के आसपास रहा।
2 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश का दौर
- मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। पश्चिमी जेट स्ट्रीम, जिसकी केंद्रीय पवन गति लगभग 80 नॉट है, औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर, उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के असर से 30 मार्च से 2 अप्रैल तक ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में मेघगर्जन-बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
- एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके प्रभाव से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
अप्रैल तीसरे-चौथे हफ्ते में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।
सोमवार को कहां कहां होगी बारिश?
ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दतिया-भिंड में ओले गिर सकते हैं ।
31 मार्च और 1 अप्रैल को भी इन जिलों में अलर्ट
- 31 मार्च (मंगलवार): ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी.
- 1 अप्रैल (बुधवार): भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में आंधी-बारिश ।
5 बड़े शहरों अधिकतम तापमान (रविवार): भोपाल में 36.6°C, इंदौर में 35.8°C, जबलपुर में 37.5°C, ग्वालियर में 38.2°C, उज्जैन में 36.4°C
5 बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान (रविवार): भोपाल में 22.2°C, इंदौर में 22.4°C,जबलपुर में 20.4°C, ग्वालियर में 21.6°C, उज्जैन में 22.0°C


मध्य प्रदेश सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 5 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट
केरल में PM मोदी का शंखनाद: LDF-UDF पर हमला, बोले- एक भ्रष्टाचारी, दूसरी महाभ्रष्टाचारी
बंगाल चुनाव 2026: दूसरे राज्यों से अलग क्यों है यह चुनाव? जानिए वजह
ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिकी सेना ने ईरान के कई अहम ठिकाने किए नष्ट
स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों में बढ़ोतरी का खतरा, हर साल 8,400 करोड़ यूनिट खपत पर असर