प्रेस से वार कर पत्नी की हत्या, घरेलू विवाद बना खौफनाक
झूंसी (प्रयागराज)|यूपी के प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र स्थित कनिहार वार्ड के चमनगंज इलाके में बुधवार रात पारिवारिक विवाद में पति हेमंत कुमार वर्मा ने पत्नी स्वीटा (40) के सिर पर लोहे की प्रेस से वार कर हत्या कर दी। रात भर बगल के कमरे में सोता रहा। बृहस्पतिवार सुबह खुद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फतेहपुर का मूल निवासी 42 वर्षीय हेमंत वर्मा तीन दशक से चमनगंज इलाके में परिवार के साथ रह रहा था। उसकी आवास विकास कॉलोनी योजना-तीन स्थित बिजली उपकेंद्र के पास बैग रिपेयरिंग की दुकान है। यहां वह अपनी मां मुन्नी देवी के साथ बैठता था।हेमंत का विवाह 12 नवंबर 2021 को पंजाब के गुरुदासपुर शहर के मॉडल टाउन धारीवाल निवासी बशीर मसीह की बेटी स्वीटा से हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। इससे परेशान होकर आरोपी की मां मुन्नी देवी और बहन गौरी मकान की दूसरी मंजिल पर अलग रहने लगीं।इनकी रसोई भी ऊपर ही थी, जबकि हेमंत पत्नी स्वीटा और तीन साल की बेटी एस्टर्ड वर्मा के साध मकान के निचले हिस्से में रहता था। पुलिस के मुताबिक, देर रात दंपती में विवाद हुआ। बात इतनी आगे बढ़ी कि मारपीट के दौरान हेमंत ने गुस्से में स्वीटा के सिर पर लोहे की प्रेस से कई वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई सुबह करीब 10 बजे झुंसी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। एसओ झुंसी महेश मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों को फोन पर दे दी गई है। उनके आने के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।कुष्ठ रोग की वजह से नहीं हो रहा था विवाह, धर्म बदला, मेट्रोमोनियल साइट के जरिये हुआ रिश्त हेमंत कुष्ठ रोग से ग्रसित है। इसके कारण उसका विवाह नहीं हो रहा था। इसी वजह से वर्ष 2020 के आसपास धर्म बदलकर वह हिंदू से ईसाई बन गया। 2021 में मेट्रोमोनियल साइट के जरिये स्वीटा से विवाह किया।एसओ ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह शव के पास बेटी के साथ बैठा था। उसका कहना था कि वह रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुका था। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त लोहे का प्रेस कब्जे में ले लिया।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका