छत्तीसगढ़ में इस दिन से मैनुअल चालान होंगे बंद
रायपुर|छत्तीसगढ़ में वित्तीय कार्यप्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 1 अप्रैल से प्रदेश में मैनुअल चालान प्रणाली पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और सभी चालान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किए जाएंगे|
मैनुअल चालान पूरी तरह बंद
जानकारी के मुताबिक, इस नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिला कोषालयों में मैनुअल चालान स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अब सभी प्रकार के भुगतान ई-चालान के माध्यम से ही किए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया तेज और सटीक बनेगी|
अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना शुरु कर दिया है. रायपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, स्टांप विक्रेताओं और बैंक प्रतिनिधियों को ऑनलाइन प्रणाली की जानकारी दी गई|
ऑनलाइन सिस्टम से कम होंगी गलतियां
जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल ने बताया कि मैनुअल चालान में अक्सर गलतियां हो जाती थीं, जैसे गलत मद का चयन या आंकड़ों में त्रुटि. ओटीसी ऑनलाइन सिस्टम से इन समस्याओं में कमी आएगी और सही हेड का चयन आसान होगा|
जानें कैसे जमा होगा चालान?
- नई व्यवस्था के तहत ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल के ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से भुगतान किया जाएगा.
- इस प्रक्रिया में चालान का डेटा सीधे बैंक को ट्रांसफर हो जाएगा, जिससे समय की बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी.
डिजिटल सिस्टम से काम होगा आसान
ऑनलाइन चालान प्रणाली लागू होने से सरकारी राजस्व संग्रहण अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होगा. साथ ही कागजी कार्यवाही कम होगी और कार्यप्रणाली में तेजी आएगी|
डिजिटल इंडिया को मिलेगा बढ़ावा
सरकार के इस कदम से डिजिटल इंडिया पहल को मजबूती मिलेगी. हालांकि शुरुआती दौर में कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है, लेकिन प्रशिक्षण और जागरुकता के जरिए इसे आसान बनाया जा रहा है. कुल मिलाकर, यह बदलाव प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में अधिक तेज, पारदर्शी और त्रुटिरहित वित्तीय प्रणाली स्थापित करने में मदद करेगा|


स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार