जबलपुर में दहेज के लिए पत्नी से मारपीट
मध्य प्रदेश के जबलपुर| से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई. इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत मानसिक उत्पीड़न और पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं|
पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
जबलपुर के उखरी स्थित एसबीआई कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता नेहा भसीन मंगलवार (24 मार्च) को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हो रही जनसुनवाई में पहुंचीं. यहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की|
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता ने बताया कि 19 दिसंबर 2024 को उसने हनुमानताल स्थित शारदा मंदिर के पास रहने वाले प्रकल्प अहिरवार से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों शहर के गोहलपुर स्थित त्रिमूर्ति नगर में रहने लगे जो कि उसका ससुराल है. नवविवाहिता ने आगे बताया कि पहले तो सबकुछ सामान्य रहा लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती गई|
शादी के कुछ समय बाद पति, सास निरंतरा अहिरवार, ससुर दिलीप अहिरवार और ननद मिली अहिरवार मिलकर उसे प्रताड़ित करने लगे. पीड़िता ने बताया कि सभी मिलकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे. ताना मारने लगे, कहते कि कहीं और शादी होती तो दहेज मिलता. मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव भी बनाया|
मारपीट करके घर से बाहर निकाला
पीड़िता ने जब दहेज लाने से मना कर दिया तो पति ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद 22 दिसंबर 2025 को उसे घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद वह मायके में जाकर रहने लगी. पीड़िता नेहा भसीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति को 2.31 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए, 1 लाख नकद दिए और सोने की अंगूठी भी दी, जिसे उन्होंने अपने पास रख लिया. पीड़िता का कहना है कि 13 मार्च को पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद भी अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. यही वजह रही कि वह जनसुनवाई में पहुंची थी|g


प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा