छत्तीसगढ़ विधानसभा में शराब मुद्दे पर गरमाई राजनीति, पक्ष-विपक्ष में नोंकझोंक
प्रतापपुर|छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन हैं, आज सदन की कार्यवाई 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई. इस दौरान विधायकों द्वारा उठाएं गए सवालों पर सरकार से जवाब मांगा गया. इसी बीच भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने शराब का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण चल रहा है साथ ही देशी-विदेशी शराब की मिलावट की भी शिकायतें सामने आई हैं. इस पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि जहां-जहां से शिकायतें आ रही है वहां कार्रवाई की जा रही है|
वैध शराब निर्माण की 51 शिकायत मिली
अभी तक अवैध शराब निर्माण की 51 शिकायत मिली थी और देशी- विदेशी मदिरा में मिलावट की 459 शिकायती प्राप्त हुई हैं. इन सभी पर रोक लगाने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. विधानसभा में इस मुद्दे पर जमकर बहस हुई यहां तक कि शराब पर पक्ष और विपक्ष की विधायकों में नोंकझोंक की खबरें भी सामने आई हैं|
दूसरे राज्यों से अवैध रुप से शराब आ रही है-विधायक शकुंतला सिंह
विधायक शकुंतला ने आगे कहा दूसरे राज्यों से अवैध रुप से शराब भी राज्य में आ रही है. उनहोंने कहां कि विपक्ष को शराब के मुद्दे पर नहीं बोलना चाहिए, शराब मामले में 2 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक बोल रही है शराब पर बोलने का अधिकार नहीं है. रिकवरी के लिए कितने लोगों को नोटिस दिए हैं जो कार्रवाई हो रही है. भूपेश बघेल ने कहा मुंह उठाकर कोई भी सदस्य को बोलने का अधिकार नहीं है|
सभापति धरम लाल कौशिक ने कहा
सभापति धरम लाल कौशिक ने कहा प्रश्न सवाल से उद्भूत नहीं होता है. मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा पूरा प्रकरण कोर्ट में चल रहा है. 22 अधिकारी को निलंबित भी किया गया है|


पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार