वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
रायपुर : वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को रोकते हुए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर एक जेसीबी मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई जशपुर जिले के वन परिक्षेत्र बगीचा अंतर्गत ग्राम टांगरपानी के दालढोढ़ी क्षेत्र में की गई।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 मार्च को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि दालढोढ़ी नामक स्थान पर जेसीबी मशीन से वन भूमि में खुदाई कर खेत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार के निर्देश पर वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा सुश्री यशस्वी मौर्य (प्रशिक्षु भा.व.से.) वन अमले के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच की।
जांच के दौरान कक्ष क्रमांक पी-1331 में एक जेसीबी मशीन से वन भूमि में मिट्टी की खुदाई कर खेत तैयार करने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर मौजूद जेसीबी चालक फुलचंद उरांव, पिता मंगलेश्वर उरांव, निवासी ग्राम गुड़दरी, जिला गुमला (झारखंड) से पूछताछ की गई और वैध दस्तावेज मांगे गए। चालक ने बताया कि मशीन के मालिक ने उक्त भूमि को अपनी निजी भूमि बताकर खेत निर्माण के लिए खुदाई करने को कहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21487/25 दिनांक 09 मार्च 2026 को दर्ज कर उपयोग में लाई जा रही जेसीबी मशीन को जब्त कर बगीचा निस्तार डिपो में सुरक्षित रख दिया है। प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, खुदाई या निर्माण कार्य न करें। ऐसी गतिविधियां वन संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं। यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर