श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत के विस्तार पर ब्रेक, रेलवे ने रोकी योजना
श्रीनगर से जम्मू| तक वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को एक मार्च से शुरू करने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, रेलवे बोर्ड ने मंगलवार रात इस निर्णय पर रोक लगा दी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण एक मार्च से वंदे भारत ट्रेन के विस्तार को रेलवे बोर्ड द्वारा स्थगित कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा, जल्द ही नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा।मंगलवार को ही जम्मू और कटड़ा के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल किया गया था। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को चलाने की तैयारी भी पूरी कर ली थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने वंदे भारत का टाइम टेबल भी जारी कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के परिचालन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद विस्तार के नोटिफिकेशन को तत्काल वापस ले लिया गया। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया, तकनीकी कारणों के चलते परिचालन रोक दिया गया है। जल्द ही जम्मू तवी से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के रूट का टाइम टेबल जारी किया जाएगा।जम्मू से श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को शुरू करने के लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। वंदे भारत एक्सप्रेस पहले केवल कटरा और श्रीनगर के बीच चल रही थी। इसे बढ़ाकर जम्मू तक चलाने की योजना बनाई गई थी ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और तेज़ सफर मिल सके। इस ट्रेन के जरिए जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच सफर का समय काफी कम हो जाएगा और यात्रा अधिक आसान और आरामदायक होगी।वंदे भारत एक्सप्रेस में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और आरामदायक सीटिंग उपलब्ध हैं। तेज रफ्तार के साथ यात्रियों को आरामदायक और स्मूद सफर का अनुभव मिलेगा। यह ट्रेन स्थानीय निवासियों, छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।


सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता
ईरान तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश कूटनीति तेज, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट पर सबकी निगाह
शहर में दो दिन तक मिलेगा जैविक सब्जियों का स्वाद
नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक