WPL: 'काफी कुछ झेल चुकी हैं मंधाना', श्रेयंका का स्मृति को खास संदेश; कप्तान के संघर्ष पर टीम ने लुटाया प्यार
महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL) का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के जश्न में भावनाओं का सैलाब देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में छह विकेट से हराकर आरसीबी ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब अपने नाम किया, लेकिन इस जीत का सबसे भावुक पहलू रहा कप्तान स्मृति मंधाना के लिए टीम का समर्पण। फाइनल के बाद आरसीबी की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने कप्तान स्मृति मंधाना के संघर्ष और मजबूती को खुले दिल से स्वीकार किया और इस जीत को खास तौर पर उन्हें समर्पित किया।
'मंधाना पिछले कुछ महीनों में बहुत कुछ झेल चुकी हैं'
मैच के बाद श्रेयंका पाटिल ने कहा, 'मैं तीन लोगों का जिक्र करना चाहूंगी। सबसे पहले स्मृति, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में काफी कुछ झेला है। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करना चाहती हूं।' उन्होंने आगे टीम के हेड कोच मालोलन रंगराजन और असिस्टेंट कोच अन्या श्रब्सोल का भी जिक्र किया और बताया कि यह जीत पूरे कोचिंग स्टाफ के लिए भी खास है।
श्रेयंका की वापसी और भावुक पल
यह सीजन श्रेयंका पाटिल के लिए भी बेहद खास रहा। चोट से वापसी करते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में नौ पारियों में 11 विकेट झटके। फाइनल में भले ही वह विकेट नहीं ले सकीं, लेकिन टीम की सफलता में उनका योगदान अहम रहा। श्रेयंका ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत खास है। मेरी कमबैक डब्ल्यूपीएल सीजन था। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। दर्शकों ने हर हाल में हमारा साथ दिया।'
मंधाना-वॉल की ऐतिहासिक साझेदारी
204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने फाइनल में 41 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। मंधाना ने जॉर्जिया वॉल के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रन की साझेदारी की। वॉल ने भी 54 गेंदों पर 79 रन बनाकर जीत की नींव मजबूत कर दी।
आखिरी ओवरों में राधा यादव का योगदान
मैच के आखिरी क्षणों में राधा यादव ने पांच गेंदों पर 12 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। उन्होंने टीम मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा, 'मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को पूरा भरोसा दिया। उन्होंने हमें जितना चाहिए था, उससे ज्यादा दिया।'
दिल्ली की चौथी फाइनल हार
इस जीत के साथ आरसीबी ने अपना दूसरा WPL खिताब जीता, वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर दिल्ली की ट्रॉफी जीतने की उम्मीद टूट गई।


सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता
ईरान तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश कूटनीति तेज, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट पर सबकी निगाह
शहर में दो दिन तक मिलेगा जैविक सब्जियों का स्वाद
नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक