यूपी सरकार ने छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास की शुरुआत की
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग पढ़ाई को डिजिटल माध्यम से और आसान बनाने के लिए अब कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से विभिन्न विषयों के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें छात्र कभी भी देख और सुन सकेंगे।यह पहल बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देशन में शुरू की गई है। इसके तहत छात्र भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी घर बैठे कर सकेंगे। ये ऑनलाइन लेक्चर पूरी तरह निःशुल्क होंगे और एससीईआरटी की वेबसाइट, समग्र शिक्षा पोर्टल और दीक्षा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आगे चलकर इन्हें पीएम ई-विद्या चैनल पर भी प्रसारित करने की योजना है।एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों की विषयों पर पकड़ मजबूत करना और कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाना है। इससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में लगातार सुधार होगा।इसके लिए योग्य और अनुभवी शिक्षकों के लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे। इच्छुक शिक्षकों से गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित शिक्षकों को मानदेय के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। यह योजना छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी लाभकारी साबित होगी, क्योंकि इससे उनकी शिक्षण क्षमता और अनुभव दोनों में वृद्धि होगी।


जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया