जांजगीर-चांपा में मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी, CCTV से आरोपी गिरफ्तार
Janjgir Champa Temple Theft: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया। पोड़ीदहला गांव स्थित बुड़हीन दाई मंदिर से माता के श्रृंगार में उपयोग होने वाले चांदी के दो मुकुट चोरी हो गए। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह मामला कोटमीसोनार सहायता केंद्र चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र क्षत्रिय के अनुसार, 1 और 2 फरवरी की मध्यरात्रि को अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर माता के दो चांदी के मुकुट चोरी कर लिए। चोरी गए मुकुटों का कुल वजन लगभग 10 तोला चांदी बताया गया है। सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मंदिर समिति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक रात के समय मंदिर में घुसकर चोरी करता हुआ साफ नजर आया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान पोड़ीदहला गांव निवासी राहुल कुमार (18 वर्ष) के रूप में की।
मुखबिरों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे न होने के कारण उसने चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों चांदी के मुकुट और चोरी में प्रयुक्त सबल (लोहे की रॉड) भी बरामद कर ली है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थलों में चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा। वहीं, Janjgir Champa Temple Theft मामले में त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना की है।


इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह