दुर्ग दौरे पर CM विष्णुदेव साय, ज्ञानोदय हब से छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
CM Vishnudev Sai Durg Visit : छत्तीसगढ़ सरकार ने आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र में बन रहे महत्वाकांक्षी “ज्ञानोदय हब” का शुभारंभ करेंगे। हालांकि, ज्ञानोदय हब के औपचारिक उद्घाटन की तिथि अभी अंतिम रूप से तय नहीं की गई है।
ज्ञानोदय हब की स्थापना से रायपुर सहित प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह केंद्र छात्रों को एक अनुकूल शैक्षणिक माहौल प्रदान करेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
बीते दिनों विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ज्ञानोदय हब सहित सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कालीबाड़ी और पेंशनबाड़ा स्थित पुराने छात्रावासों के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए चार-चार मंजिला हॉस्टल भवन के निर्माण के निर्देश दिए।
इसके अलावा, सड्डू और डूंडा क्षेत्र में तैयार किए गए पांच नए हॉस्टल भवनों का भी निरीक्षण किया गया। इन हॉस्टलों में लगभग एक हजार विद्यार्थियों के रहने की सुविधा विकसित की गई है। प्रमुख सचिव बोरा के अनुसार, सड्डू का पूरा परिसर लगभग 18 एकड़ भूमि में विकसित किया गया है, जबकि डूंडा का हॉस्टल परिसर 10 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है।


इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह