Jashpur: जशपुर में एडवेंचर के मूड में दिखे CM विष्णु देव साय, मयाली को दी करोड़ों की सौगात, खुद की ATV राइड
Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहे. इस दौरान मयाली नेचर कैंप में मुख्यमंत्री का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. सीएम साय ने यहाँ स्वदेश दर्शन योजना के तहत ‘मयाली-बगीचा विकास परियोजना’ का भूमिपूजन किया और जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी.
एडवेंचर के मूड में दिखे CM विष्णु देव साय, खुद की ATV राइड
इसके साथ ही CM साय ने जशपुर को पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने मयाली में विभिन्न एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया. सीएम ने न केवल सुविधाओं का लोकार्पण किया, बल्कि खुद भी कई साहसिक खेलों में हाथ आजमाया. मुख्यमंत्री ने खुद मैदान पर उतरकर मुख्यमंत्री ने पर्यटकों का उत्साह बढ़ाया.
उन्होंने एटीवी (ATV) राइड चलाकर रोमांच का अनुभव किया. वॉल क्लाइंबिंग और बैलून शूट में अपना कौशल दिखाया,बॉक्स क्रिकेट खेला और ट्रेकिंग साइकिल की सवारी भी की.
पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगा बढ़ावा
मयाली-बगीचा विकास परियोजना के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत सीबीडीडी उप-योजना के तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. इस परियोजना को मधेश्वर पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मयाली डेम के समीप विकसित किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और जशपुर जिला अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए विशेष रूप से जाना जाता है. यहां की नदियां, झरने, पहाड़, घाटियां, घने जंगल तथा समृद्ध आदिवासी और ग्रामीण संस्कृति पर्यटकों को निरंतर आकर्षित करती रही है. इन्हीं संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जशपुर क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. परियोजना के अंतर्गत पर्यटक रिसॉर्ट एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर का विकास किया जाएगा. इसके साथ ही मधेश्वर पहाड़ के नीचे स्थित गुफा मंदिर एवं कैलाश गुफा (बगीचा) क्षेत्र में भी पर्यटन विकास से जुड़े कार्य किए जाएंगे, जिससे धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.


प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा