पाकिस्तान के मैच बहिष्कार के फैसले पर भड़का बांग्लादेश! PCB से पूछा- हमें क्यों नुकसान में झोंक रहे?
टी20 विश्वकप 2026 से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बेशर्मी की हद पार कर दी है। उसने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप मैच के बहिष्कार का एलान किया है। हालांकि, इस मैच का बहिष्कार कर पाकिस्तान ने जिस सियासी लड़ाई की शुरुआत की थी, वह अब खुद उसके कथित सहयोगी बांग्लादेश के लिए ही परेशानी बनती दिख रही है। इस फैसले से न सिर्फ आईसीसी और पीसीबी को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के भीतर भी असंतोष उभर आया है।
भारत-पाकिस्तान मैच: क्रिकेट की सबसे बड़ी कमाई
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला टी20 मुकाबला दुनिया के सबसे कमाऊ क्रिकेट मैचों में गिना जाता है। ब्रॉडकास्ट राइट्स, विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप, टिकट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को मिलाकर इस मुकाबले की कीमत लगभग 500 मिलियन डॉलर आंकी जाती है। इस कमाई का बड़ा हिस्सा आईसीसी के पास जाता है, जिसे बाद में सभी सदस्य बोर्डों में बांटा जाता है। ऐसे में यह सिर्फ भारत या पाकिस्तान का नहीं, बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया का आर्थिक इंजन माना जाता है। हालांकि, अब जब पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का सोचा है तो आईसीसी नुकसान की भरपाई पीसीबी को मिलने वाले फंड से चुकाकर कर सकता है।
बांग्लादेश क्यों हुआ नाराज?
दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार बांग्लादेश के समर्थन में किया था, जब बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया और उसे टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। लेकिन अब बीसीबी का एक धड़ा इस फैसले से खुश नहीं है। बांग्लादेशी अखबार प्रथम आलो से बात करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ निदेशक ने कहा, 'अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है, तो पूरी क्रिकेट दुनिया को आर्थिक नुकसान होगा। हमारा डिविडेंड भी घटेगा। हम ऐसा नुकसान नहीं चाहते थे।'
आईसीसी रेवेन्यू घटने की चिंता
बीसीबी के एक अन्य अधिकारी ने साफ तौर पर आईसीसी की कमाई घटने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'इससे आईसीसी के सेंट्रल रेवेन्यू पूल पर सीधा असर पड़ेगा। हम भी उस फंड के हिस्सेदार हैं। छोटे देश शायद एक-दो लाख डॉलर से संतुष्ट हो जाएं, लेकिन
हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ हम कैसे टिक पाएंगे?'
पाकिस्तान का मकसद क्या था?
बीसीबी अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान का मकसद साफ था, भारत के खिलाफ सख्त संदेश देना और भारतीय क्रिकेट के दबदबे को चुनौती देना। एक अधिकारी ने माना, 'उस नजरिए से यह फैसला पाकिस्तान के लिए समझ में आ सकता है।' लेकिन सवाल यही है कि क्या इस सियासी संदेश के लिए बाकी क्रिकेट जगत को नुकसान में झोंकना सही है?


टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म