पांचवें दिन 'मर्दानी 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'मर्दानी 3', बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' ने बनाई मौजूदगी
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। इनमें 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' और 'मयसभा' शामिल हैं। 'बॉर्डर 2' 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। वहीं 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है। आइए जानते हैं पांचवें दिन 'मयसभा' ने कितना कलेक्शन क्या है?
'मर्दानी 3' का कलेक्शन
रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड के बाद इस फिल्म का कलेक्शन घटा है। रविवार को इसने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 52 करोड़ रुपये है।
रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, सधा हुआ अभिनय; हिस्सों में चौंकाती है कहानी
मर्दानी फ्रेंचाइजी का पांचवें दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन 'मर्दानी' (2014) ने 2.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'मर्दानी 2' (2019) ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'मर्दानी 3' ने पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से देखें तो पांचवें दिन 'मर्दानी 3', 'मर्दानी 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बारहवें दिन यानी मंगलवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। सोमवार को भी फिल्म का कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये था। वीकएंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक इसका टोटल कलेक्शन 286.75 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि सोमवार को मेकर्स ने दावा किया था फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
'मयसभा' का कलेक्शन
अभिनेता जावेद जाफरी की अदाकारी वाली फिल्म ‘मयसभा’ की रिलीज को आज छह दिन हो चुके हैं। फिल्म ने पांचवें दिन महज 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को फिल्म ने 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके निर्देशक राही अनिल बर्वे हैं।


शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान: नक्सलियों का कोई हथियारबंद दस्ता नहीं बचा
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
Mhow में कुत्ते का आतंक, CCTV में कैद हमला; 5 लोग घायल