बालोद की छात्रा हेमाद्री चौधरी को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा राज्य वीरता सम्मान
छत्तीसगढ़ : के बालोद जिले की कक्षा नौवीं की छात्रा हेमाद्री चौधरी को उनके साहसिक कार्य के लिए गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राज्य वीरता सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें एक डूबते बच्चे की जान बचाने के लिए दिया जा रहा है, जो उनकी बहादुरी और मानवता की मिसाल बन गया है। हेमाद्री का यह साहसिक कदम पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना हुआ है।
यह घटना 2 अक्टूबर 2025 को मटिया गांव में हुई थी। गांव के तालाब के पास खेलते समय कक्षा पहली का एक बच्चा अचानक गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा। उसका भाई मदद के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद एक युवक ने तालाब में उतरने से इनकार कर दिया। स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी और बच्चे की जान खतरे में थी।
इसी बीच हेमाद्री चौधरी ने बिना किसी डर और हिचकिचाहट के तालाब में छलांग लगा दी। काफी संघर्ष और प्रयास के बाद उसने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हेमाद्री की इस बहादुरी को पहले बाल दिवस के अवसर पर स्कूल स्तर पर सम्मानित किया गया था।
महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने उनके इस प्रेरणादायी कार्य को मान्यता देते हुए उन्हें राज्य वीरता सम्मान 2025 के लिए चयनित किया है। 26 जनवरी 2026 को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हें 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
बालोद की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हेमाद्री का साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा उसकी निस्वार्थ भावना को दर्शाता है। शिक्षकों और ग्रामीणों का मानना है कि हेमाद्री का यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।


बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ईरान ने दी अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी पर चेतावनी
सदन में संग्राम: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा 'जादूगर', बीजेपी का जोरदार हंगामा
वाराणसी से ललकार: स्मृति ईरानी ने अखिलेश को अपनी सुरक्षित सीट छोड़ने की चुनौती दी
होर्मुज स्ट्रेट खुला: वैश्विक तेल संकट टला, भारत को मिली बड़ी संजीवनी
महिला आरक्षण पर रार: प्रियंका गांधी ने सरकार को दी 'पुराना बिल' लाने की चुनौती
आरसीबी का 'शतक': चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की पहली टीम बनी बेंगलुरु
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026 को चुनौती; ईसाई समुदाय पहुंचा हाई कोर्ट