रानी मुखर्जी ने बताया शाहरुख खान के साथ नैशनल अवॉर्ड लेना क्यों था स्पेशल, बोलीं- आप ऐसे इंसान…
रानी मुखर्जी और शाहरुख खान दोनों की दोस्ती पुरानी है। उन्होंने जिंदगी के कई अच्छे-बुरे पल साझा किए हैं। बीते साल दोनों को साथ में नैशनल अवॉर्ड मिला था। उनकी कई प्यारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे। अब रानी ने बताया है कि शाहरुख खान के साथ नैशनल अवॉर्ड लेना उनके लिए क्यों खास था। रानी ने अपनी बेटी आदिरा का रिएक्शन भी बताया।
याद किया नैशनल अवॉर्ड वाला दिन
रानी मुखर्जी जूम के पॉडकास्ट स्पॉटलाइट सेशंस में थीं। उन्होंने कई सारे टॉपिक्स पर बात की जिसमें नैशनल अवॉर्ड मिलने वाले मोमेंट को भी याद किया। रानी और शाहरुख को बीते साल साथ में नैशनल अवॉर्ड मिला। रानी शाहरुख को मेडल पहनने में मदद कर रही थीं, ये क्लिप्स काफी वायरल भी थीं। उस दिन को याद करके रानी बोलीं, 'मुझे लगता है कि आज यहां बैठे सारे स्टूडेंट्स इस चीज को समझेंगे...अगर आप बहुत छोटी उम्र से अपने दोस्तों के साथ किसी जर्नी पर होते हैं, स्कूल, कॉलेज, जिंदगी में एक-दूसरे की मदद करते हैं तो साथ में उस जैसे प्लैटफॉर्म पर कुछ जीतना और भी खास बन जाता है। आप ऐसे इंसान के साथ शेयर कर रहे हैं जिसने जर्नी आपके साथ शुरू की है।'
टॉक्सिक
मर्दानी 3 इस दिन होगी रिलीज, रानी की फिल्म के पार्ट 1 और 2 ने कितनी की थी कमाई?
बेटी को रानी पर प्राउड
रानी आगे बताती हैं, 'मैंने शाहरुख से बहुत कुछ सीखा है- प्रोफेशनल के तौर पर, इंसान के तौर पर और एक एक्टर के तौर पर भी। उनके साथ ये जीतना और खास बन गया क्योंकि वह 35 साल से इंडस्ट्री में हैं और मैं 30 साल से। नैशनल अवॉर्ड के साथ या बिना भी हम ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के लिए बेस्ट करना कभी नहीं छोड़ा।' रानी ने यह भी बताया कि जब उन्हें अवॉर्ड मिल रहा था तो बेटी आदिरा बहुत खुश हो रही थी। वह स्क्रीन पर देखकर खुशी से कूद रही थी। रानी ने बताया कि वह स्क्रीन देखकर चिल्ला रहे थी कि वह उसकी ममा हैं।


ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
सेलम में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, केरल के 9 शिक्षकों की मौत
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू