दुर्ग अपहरण–दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा, फरार तांत्रिक हेमंत अग्रवाल गिरफ्तार
CG News : दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपहरण, दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तांत्रिक हेमंत अग्रवाल को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी क्षेत्र में नाम बदलकर छिपकर रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकाला गया और फिर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
19 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था मामला
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। 19 नवंबर 2025 को जामुल निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की पहचान रायपुर निवासी हेमंत अग्रवाल से हुई थी। आरोपी ने शादी का झूठा भरोसा देकर युवती को पत्नी की तरह अपने साथ रखा और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।
जबरन अपहरण और लगातार ठिकाने बदलता रहा आरोपी
जब युवती ने उसके साथ रहने से इनकार किया, तो आरोपी ने जबरन उसका अपहरण कर लिया। वह युवती को पहले कोंडागांव और दंतेवाड़ा ले गया, फिर रायपुर पहुंचा। किडनैपिंग के बाद पुलिस ने दोनों को ढूंढ लिया था, लेकिन भिलाई-3 थाने से मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद वह लगातार ठिकाने बदलता रहा और छत्तीसगढ़ के बाहर भी कई राज्यों में छिपता रहा।
गीतपुरी से गिरफ्तारी, पूछताछ जारी
हाल ही में मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब जुड़े इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य अपराधों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।


बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली