मनरेगा बचाओ अभियान के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, 94 साल की मोहसिना किदवई भी शामिल
लखनऊ|कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान की भी मॉनीटरिंग प्रदेश स्तर से की जाएगी। इसके लिए भी कांग्रेस ने मंगलवार देर शाम 19 सदस्यीय समिति का ऐलान कर दिया है। हालांकि समिति में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिना किदवई का है। 94 साल की उम्रदराज मोहसिना किदवई आखिर कैसे इस समिति में सक्रिय हिस्सेदारी देंगी यह बड़ा सवाल है।इस समिति का भी संयोजक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को बनाया गया है। उनके अलावा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, निर्मल खत्री, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, सांसद केएल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्जवल रमण, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, ओमवती देवी, रवि वर्मा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश त्रिपाठी और नदीम जावेद शामिल हैं।योगी के करीबी अफसर संजय प्रसाद समेत आठ आईएएस बने अपर मुख्य सचिव कांग्रेस के 100 दिन के कार्यक्रम घोषित अगले सौ दिनों में कांग्रेस मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सड़कों पर उतरेगी, एसआईआर की प्रक्रिया में निगरानी करेगी, संविधान संवाद पंचायतें करेगी और रैलियों से जनता को जागरूक भी करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने सोमवार को कांग्रेस के अगले सौ दिनों के कार्यक्रम का विस्तृत ब्योरा रखा।आराधना मिश्रा ने कहा कि हम इस चुनावी वर्ष में अगले 100 दिनों की कार्ययोजना घोषित कर कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने वोट चोरी के मंसूबों पर काम कर रही है, मनरेगा का कानूनी अस्तित्व खत्म कर उसे मात्र एक योजना बनाने का कुचक्र रच रही है और एसआईआर के जरिए हमारे वोटों को काटने की साजिश कर रही है। बावजूद इसके हम प्रतिबद्ध हैं कि भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा के संविधान बदलने के प्रयासों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।अगले 100 दिनों में कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में 30 से ज्यादा संविधान संवाद महापंचायतों से यूपी सरकार की असफलताएं जनता के सामने रखेगी। शुरुआत 24 जनवरी को सीतापुर से होगी। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रतापगढ़ आदि जगह बड़ी महापंचायतें होंगी। सरकार ग्रामीणों की रोजगार गारंटी योजना मनरेगा खत्म करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस योजना को वापस लाने के लिए जन आंदोलन से सरकार को बाध्य करेगी।कांग्रेस का वचन है कि मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये की जाएगी। एसआईआर से हम छूटे मतदाताओं के नाम जोड़वाने और गलत नाम न जुड़ने देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। पंचायत और एमएलसी चुनावों को कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। कांग्रेस के 140 वर्षों की यात्रा तस्वीरों में युवाओं के बीच रखी जाएगी ताकि वे देश में कांग्रेस के योगदान से परिचित हो सकें। संविधान संवाद महापंचायत लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में महारैली होगी।


लोकसभा विस्तार का फॉर्मूला: शाह ने समझाया पूरा गणित
डिजिटल प्रशासन में जबलपुर अव्वल, सभी जिलों को छोड़ा पीछे
मौसम के दो रंग: लू के थपेड़ों के बीच, झमाझम बारिश की आस
पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, संजीव अरोड़ा और करीबियों पर छापेमारी
मायावती का आरोप: कांग्रेस ने नहीं निभाया महिला आरक्षण का वादा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
जबलपुर से पहुंचा इंजन, तब जाकर चली मालगाड़ी; व्यवस्था पर उठे सवाल
परिसीमन पर सियासी संग्राम तेज, संसद से सड़क तक प्रदर्शन—स्टालिन का विरोध उग्र