अल्पकालीन कृषि ऋणों की प्रविष्टि धान खरीदी मॉड्यूल में शत-प्रतिशत की जाए : केदार नाथ गुप्ता
रायपुर : अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में आज नया रायपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 2058 पैक्स समितियों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किए जा रहे हैं। खरीफ एवं रबी फसलों के लिए निर्धारित 9 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 7 हजार 261 करोड़ रुपये के ऋण वितरण किये जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 80.68 प्रतिशत है।
गुप्ता ने निर्देश दिया कि वितरित कृषि ऋणों की चालू एवं कालातीत राशियों की प्रविष्टि पंजीयक मॉड्यूल तथा धान उपार्जन मॉड्यूल में तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि लिंकिंग के माध्यम से ऋण वसूली शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जा सके। अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी गुप्ता ने बैठक में यह भी निर्देशित किया कि कालातीत ऋणी किसानों की सूची सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाए। साथ ही जिला सहकारी बैंकों के सीईओ को भी निर्देशित किया कि सहकारी संस्थाओं की अधिक निधियों का विनियोजन केवल सहकारी बैंकों में ही किया जाए, जिससे राज्य की सहकारिता प्रणाली आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बने। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के. एन. कांडे, महाप्रबंधक युगल किशोर, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
असम में आज फैसला, भाजपा बनाएगी हैट्रिक या बदलेगा सत्ता समीकरण?
30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
ट्रंप का नाटो पर निशाना, ‘ग्रीनलैंड को याद रखें’ बयान से मचा हलचल
भारत का रक्षा बजट बढ़ेगा, IMF का अनुमान; अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा
2027 नगरीय निकाय चुनाव: प्रत्याशियों की जमानत राशि बढ़ाने की तैयारी
ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर अपशब्दों के खिलाफ बनेगा कानून
वेस्ट एशिया में खुली पोल, सीजफायर से पहले ट्रंप ने की थी पुष्टि
Bihar की इस सीट पर कब होगा उपचुनाव? Election Commission of India ने जारी किया शेड्यूल
मतदान केंद्र पर AI रोबोट ‘नीला’ का स्वागत, मतदाताओं के बीच बना आकर्षण