केजीएमयू का बड़ा फैसला, यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर रमीज का दाखिला होगा रद्द
लखनऊ में केजीएमयू में शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने के आरोपी जूनियर रेजिडेंट डॉ. रमीज उद्दीन नायक का दाखिला रद्द होगा, वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाएगा। इसके लिए केजीएमयू प्रशासन की तरफ से डीजीएमई को आज पत्र भेजा जाएगा। यह जानकारी केजीएमयू की कुलपति प्रो, सोनिया नित्यानंद ने दी है।हालांकि केजीएमयू में धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर को कथित रूप से बचाने वाले मददगारों की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। जांच के दौरान दो प्रोफेसरों की भूमिका संदेह के घेरे में बताई जा रही थी, उस पर भी केजीएमयू प्रशासन की तरफ से अभी कुछ कहा नहीं गया है और न ही उन्हें क्लीनचिट दी गई। प्रवक्ता केके सिंह ने कहा है कि इस मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।आरोप है कि पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज ने एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसाया। शादी की बात सामने आने पर आरोपी ने महिला डॉक्टर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे धमकाया गया, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर महिला डॉक्टर ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ।
डॉ रमीज का था धर्मांतरण गैंग, पिता ने पंजाबी महिला को फंसाकर किया था दूसरा निकाह
विशाखा कमेटी ने कल सौंपी रिपोर्ट
घटना के बाद पीड़िता ने केजीएमयू प्रशासन, पुलिस, मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल और राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आने पर प्रशासन और जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं। इसमें केजीएमयू में दो कमेटियां मामले की जांच कर रही थीं। यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच विशाखा कमेटी कर रही है, जबकि धर्मांतरण प्रकरण की जांच सात सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई है, जिसमें एक सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक भी शामिल हैं। विशाखा कमेटी की जांच रिपोर्ट गुरुवार को सौंपी गई है।


यूपी में शिक्षा का संकट: 872 छात्रों पर सिर्फ 2 शिक्षक
मेरठ में प्रशासन ने सेंट्रल मार्केट के 44 प्रतिष्ठानों को किया सील
रीवा में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का संदेश, सशक्तिकरण में योगदान का आह्वान
बंगाल में भाजपा का हमला, टीएमसी पर जमीन छीनकर घुसपैठियों को देने का आरोप
ईरान में फंसे 3000 भारतीय मेडिकल छात्रों पर संकट, अब सरकार से बड़ी उम्मीद
MP में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना डिलीवरी 250 जन्म प्रमाण पत्र जारी
पीएम मोदी की अपील: असम, केरल और पुदुचेरी में युवाओं से रिकॉर्ड मतदान का आह्वान
होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला, जहाजों के लिए नए रास्ते तय; तेल सप्लाई पर खतरा
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बढ़ी ताकत, मिली चार अहम जिम्मेदारियां