ऑमलेट के एक टुकड़े ने खोल दिया कत्ल का राज...ग्वालियर में पत्थर से कुचली गई लड़की, AI ने ऐसे पकड़ा कातिल
Gwalior News: ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी की झाड़ियों में सात दिन पहले मिले अर्धनग्न महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किए गए फोटो के जरिए की थी. ठेले वालों ने महिला को कालीबाई के नाम से पहचाना था, लेकिन उसका ठिकाना नहीं बता सके थे. जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि ग्वालियर की कालीबाई असल में टीकमगढ़ की रहने वाली सुनीता पाल थी.
बॉयफ्रेंड ने की हत्या
शव के पास मिले ऑमलेट के टुकड़ों से पुलिस कातिल तक पहुंची. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सुनीता की हत्या उसके नए बॉयफ्रेंड सचिन सेन ने की थी. सचिन ने शक के चलते पत्थर से चेहरा कुचलकर उसकी जान ले ली. दोनों पिछले सात दिनों से साथ रह रहे थे और फिजिकल रिलेशनशिप में थे. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस जब शिनाख्त के बाद मृतका के घर टीकमगढ़ पहुंची तो सामने आया कि वह कई शादियां कर चुकी है.
महिला सात शादियां की थी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसने छह से सात शादियां की थीं. सीधे हाथ पर गुदा हुआ ‘पप्पू’ नाम उसके पहले पति का था, जिसे वह करीब दो साल पहले छोड़ चुकी थी. जांच के दौरान आखिरी बार महिला के साथ देखे गए युवक की पहचान भी हो गई. वह ग्वालियर निवासी सचिन सेन निकला. पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे पकड़ लिया. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया. पुलिस हिरासत में आए सचिन सेन ने बताया कि उसकी सुनीता से सात दिन पहले दोस्ती हुई थी और इसी दौरान वह उससे प्यार करने लगा. दोनों रिलेशनशिप में थे.
सुनीता ने उससे कहा था कि वह अपना पिछला सब कुछ छोड़ चुकी है और उसकी जिंदगी में अब वही है. लेकिन बाद में सचिन को पता चला कि उसके अन्य पुरुषों से भी संबंध थे. इसी बात से गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी.
ऑमलेट के टुकड़े से कातिल तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान घटना स्थल पर महिला के शरीर के पास ऑमलेट का एक टुकड़ा मिला था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आसपास के करीब 200 अंडे के ठेलों की जांच की. एक ठेले वाले से महिला और आरोपी की पहचान का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस कातिल तक पहुंची और पूरे मामले का खुलासा हो गया.
AI से महिला का फोटो तैयार कराया गया
महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने हाईटेक तरीका अपनाया. AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से महिला का फोटो तैयार कराया गया. फोटो मिलने के बाद पुलिस उन इलाकों में पहुंची, जहां मजदूर वर्ग रहता है. जांच की यह कड़ी मेला ग्राउंड के पीछे जाकर पूरी हुई. वहां रहने वाले मजदूरों और चाय अंडे के ठेला लगाने वालों ने महिला की पहचान काली बाई के रूप में की.
उन्होंने बताया कि महिला को अक्सर पिंटो पार्क से गोला का मंदिर क्षेत्र में देखा जाता था और वह उनके ठेलों से नियमित रूप से चाय और अंडा लेती थी. पूरे मामले पर एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया महिला की हत्या उसके प्रेमी सचिन सेन ने अवैध संबंध के शक में की है.


इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह