चीन से चले रहे तनाव के बीच ट्रंप ने दिया जापानी पीएम को अमेरिका आने का न्यौता
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत में जापान की पीएम साने ताकाइची को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है। जापान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर में पदभार संभालने के बाद ताकाइची की यह अमेरिका की पहली यात्रा होगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने हालांकि अब तक इस बातचीत और निमंत्रण की पुष्टि नहीं की है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब जापान और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं और क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका, जापान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ अप्रैल में ट्रंप की संभावित चीन यात्रा से पहले बीजिंग के साथ भी अपने संबंधों को स्थिर करने की कोशिश में जुटा है। अमेरिका को जापान का करीबी सहयोगी माना जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग ने इस सप्ताह ताइवान के तटवर्ती जलक्षेत्र में दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया था। शुक्रवार को जारी बयान में जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ताकाइची और ट्रंप ने इस साल प्रस्तावित यात्रा को संभव बनाने के लिए समन्वय करने पर सहमति जताई है। जापान की समाचार एजेंसी ने संकेत दिया है कि ताकाइची की अमेरिका यात्रा वॉशिंगटन में होने वाले वार्षिक ‘चेरी ब्लॉसम’ महोत्सव के दौरान हो सकती है।


IPL के बीच Sahiba Bali विवादों में, वीडियो वायरल
Donald Trump के बयान से बाजार में हलचल, MCX पर चांदी फिसली
Madhya Pradesh में कांग्रेस का टैलेंट हंट, डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेसर बनने के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह
युद्ध के बीच भारत बना संकटमोचक, पड़ोसियों को दी एनर्जी सुरक्षा
रामायण पर बनीं सैकड़ों फिल्में और सीरियल, हर दौर में छाई राम कथा
चांद की ओर इंसानों की वापसी: NASA ने लॉन्च किया Artemis II मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रवाना
हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘वाल्मीकि रामायण’ का भव्य पोस्टर
हनुमान जयंती पर ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट
Nitish Kumar को CM पद छोड़ने के बाद भी Z प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश