शादी के 3 दिन बाद दुल्हन फरार, नकदी-जेवर लूटकर पति को अस्पताल पहुंचाया
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के तीन दिन बाद नई दुल्हन घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। इससे पहले उसने पति और परिवार को बेहोश कर दिया और पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया।
पति-परिवार को बेहोश कर दिया
जानकारी के मुताबिक, बिल्हौर इलाके में रहने वाले रमन गुप्ता की शादी 27 अगस्त को आजमगढ़ की सोनल से हुई थी। परिवार ने यह शादी बिचौलियों की मदद से कराई थी और इसके लिए 1.10 लाख रुपये दिए थे। शादी के तीन दिन बाद 30 अगस्त को सोनल ने अपना असली रूप दिखाया।
दुल्हन ने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया। इतना ही नहीं, उसने रात को परिवार के लिए बनाए गए खाने में भी नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद सभी गहरी नींद में सो गए।
पति पर हमला कर ले गई जेवर-नकदी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेहोश करने के बाद सोनल ने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और घर में रखे लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई।
सुबह खुला राज
अगले दिन सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने रमन को बेहोश पाया और दुल्हन सोनल गायब थी। इसके बाद परिजन दूल्हे को अस्पताल ले गए। होश में आने पर उसने पूरी घटना बताई।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की शिकायत परिवार ने पुलिस को दी। एसपी अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आजमगढ़ में दुल्हन के ठिकाने का पता लगाने के लिए एक टीम भेजी गई है।


ममता बनर्जी की वकालत पर उठे सवाल, BCI ने मांगी रिपोर्ट
CBI की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी की कंपनियों पर छापेमारी
दो घंटे कोर्ट रूम में रहे भाजपा विधायक, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ाई
कैबिनेट विस्तार से पहले असम सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों को सौंपे गए विभाग
EOW की बड़ी कार्रवाई: तेंदुखेड़ा SDM का रीडर 30 हजार रिश्वत लेते ट्रैप
‘₹2500 का वादा, ₹1000 भी नहीं’, महिला योजना को लेकर स्टालिन का विजय सरकार पर तंज
रादुविवि में सुरक्षा व्यवस्था फेल, लैब से चोरी हुआ कीमती सामान
व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, सिर्फ औपचारिक दौरे पर नहीं गए हैं ट्रंप
तेल संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू