पटरी पर लौट रहे हैं भारत-चीन संबंध, एससीओ समिट के बाद बोले मंत्री पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत-चीन संबंध धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और जैसे-जैसे सीमा से जुड़े मुद्दों का समाधान होगा, तनाव भी कम होता जाएगा।
उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में दोनों देशों ने भारत-चीन सीमा विवाद का निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने पर सहमति जताई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई ‘मानवता के प्रति कर्तव्य’ है।
बैठक में दोनों देशों ने एक-दूसरे की अर्थव्यवस्थाओं की वैश्विक व्यापार स्थिरता में भूमिका को मान्यता दी और व्यापार एवं निवेश संबंधों को और बढ़ाने का संकल्प लिया।
पत्रकारों ने जब गोयल से पूछा कि क्या भारत-चीन संबंधों में सुधार के बाद प्रेस नोट-3 (पीएन3) नियम में ढील दी जाएगी, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा एससीओ बैठक का हिस्सा नहीं था। उन्होंने कहा, कि गलवान की घटना के बाद कुछ तल्खी आई थी, लेकिन सीमा मुद्दे सुलझने के साथ स्थिति का सामान्य होना स्वाभाविक है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2020 में जारी प्रेस नोट-3 (पीएन3) के तहत चीन समेत सभी सीमावर्ती देशों से आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए सरकारी मंजूरी अनिवार्य कर दी गई थी।


ममता बनर्जी की वकालत पर उठे सवाल, BCI ने मांगी रिपोर्ट
CBI की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी की कंपनियों पर छापेमारी
दो घंटे कोर्ट रूम में रहे भाजपा विधायक, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ाई
कैबिनेट विस्तार से पहले असम सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों को सौंपे गए विभाग
EOW की बड़ी कार्रवाई: तेंदुखेड़ा SDM का रीडर 30 हजार रिश्वत लेते ट्रैप
‘₹2500 का वादा, ₹1000 भी नहीं’, महिला योजना को लेकर स्टालिन का विजय सरकार पर तंज
रादुविवि में सुरक्षा व्यवस्था फेल, लैब से चोरी हुआ कीमती सामान
व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, सिर्फ औपचारिक दौरे पर नहीं गए हैं ट्रंप
तेल संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू