MP के सिंगरौली में रेत माफियाओं का दिनदहाड़े तांडव, ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों पर बेरहमी से हमला
सिंगरौलीः मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के बैढ़न मुख्यालय से सटे बलियारी इलाके में रेत माफियाओं और रेत ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। आरोप है कि निजी रेत कंपनी के कर्मचारी सत्यम पांडेय और सुनील कुमार यादव पर रेत माफिया महेंद्र शाह उर्फ लाला, संजय गिरी और बाबूराम ने दौड़ा-दौड़ाकर जानलेवा हमला किया। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजनीतिक संरक्षण का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार रेत माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। इसके चलते बैढ़न कोतवाली पुलिस अवैध रेत खनन और परिवहन पर आंखें मूंदकर बैठी है। रात दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत की ढुलाई हो रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब घटना के बाद पुलिस पर राजनीतिक दबाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज
मारपीट की घटना के बाद रेत ठेकेदार ने कोतवाली थाने में माफियाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने माफियाओं के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खास बात यह है कि ठेकेदार और माफियाओं दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज हुआ है।
क्यों हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार रेत माफिया अवैध खनन कर रहे थे। रेत ठेकेदार के कर्मचारियों ने माफियाओं को रेत निकालने और बिक्री करने से किया मना। इस पर आक्रोशित रेत माफियाओं ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं, एक कर्मचारी गंभीर है, जिसने शिकायत दर्ज कराई है।
सीसीटीवी फुटेज बना सबूत
बताया जा रहा है कि रेत ठेकेदार की बलियरी स्थित ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरे हमले की लाइव तस्वीरें रिकॉर्ड हुई हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इसके साथ ही दिन दहाड़े हुई मारपीट की चर्चा हो रही है।


राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
एयरोस्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा के बाद ब्रिटिश राजनीति में मचा हड़कंप