महाभारत कालीन गणेश मंदिर में गूंजे ‘गणपति बप्पा’ के जयकारे, बाणगंगा कुंड पर जुटे हजारों श्रद्धालु
शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी में महाभारत कालीन एक प्राचीन गणेश मंदिर है। गणेश महोत्सव में यह लोगों की बड़ी आस्था का केंद्र होता है। शिवपुरी के बाणगंगा मंदिर परिसर में महाभारत काल के दौरान पांडवों ने यहां अपना अज्ञातवास गुजारा गया था। इस दौरान यहां पर अर्जुन ने अपने बाण से 52 कुंड बनाए थे।इन 52 कुंडों में से एक कुंड पर गणेश मंदिर की स्थापना भी की गई थी। महाभारत काल से ही गणेश प्रतिमा कुंड के ऊपर स्थापित है। वर्तमान में यह प्राचीन गणेश मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। गणेश महोत्सव के दौरान इस मंदिर पर लोग दूर-दूर से भगवान गणेश की पूजा करने के लिए आ रहे हैं।
कुंड के ऊपर बना है गणेश मंदिर
बाणगंगा मंदिर क्षेत्र परिसर के आसपास 52 पवित्र कुंड है। ऐसा माना जाता है कि यहां पांडवों में से एक अर्जुन ने भीम की प्यास बुझाने के लिए अपने बाढ़ से गंगा निकाली थी। शिवपुरी के सीनियर लेखक और इतिहासकार अशोक मोहिते का कहना है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने कुछ समय शिवपुरी के घने जंगलों में गुजारा था। शिवपुरी के पास ही बैराड़ नगर है जो उस समय का विराट नगर कहलाता था। विराटनगर में भी महाभारत काल के दौरान पांडवों ने अपना काफी समय गुजारा। जंगलों में कुछ समय गुजारने के दौरान पांडवों ने बाणगंगा से सिद्धेश्वर तक कुल 52 कुंडों का निर्माण किया। उन्हीं में से एक कुंड है जिस पर भगवान गणेश विराजे हैं।
गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
बाणगंगा क्षेत्र परिसर में स्थित गणेश मंदिर को इच्छा पूर्ण करने वाला मंदिर भी कहते हैं। इस समय गणेश महोत्सव चल रहा है। ऐसे में दूर-दूर से लोग भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। शिवपुरी के धर्मप्रेमी मनीष शिवहरे बताते हैं कि इस समय गणेश महोत्सव के दौरान जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गणेश महोत्सव के पहले दिन ही यहां रामधन प्रारंभ की गई है और यहां गणेश महोत्सव में प्रतिदिन कई धार्मिक कार्यक्रम व पूजा पाठ होगी।


राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात