फैंस को तीन महीने इंतज़ार कराने के बाद RCB की पहली पोस्ट, 3 जून की खुशी और 4 जून का बदलाव बना कारण
नई दिल्ली: 17 साल के इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया था. अहमदाबाद में 3 जून को पंजाब किंग्स को हराकर RCB चैंपियन बना था. इससे उसके घर बेंगलुरु में जश्न का माहौल था, लेकिन ये जश्न जल्द ही मातम में बदल गया, जब 4 जून को बेंगलुरु में RCB के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे में 11 लोगों को जान चली गई थी, जबकि 50 लोग घायल हुए थे. इस मामले में RCB ने तीन महीने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. इसमें उसने लिखा कि 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून ने सब कुछ बदलकर रखा दिया.
RCB ने क्या लिखा?
RCB ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, "हमारा शांत रहना अनुपस्थिति नहीं बल्कि दुख था. ये जगह कभी एनर्जी, यादों और उन आनंददायक पलों से भरी पड़ी थी, जिनका आपने सबसे ज्यादा आनंद लिया, लेकिन चार जून के बाद से सब कुछ बदल गया. उस दिन के बाद से खामोशी ने अपनी जगह बना ली थी. इस खामोशी में हम शोक मना रहे थे, सुन रहे थे और सीख रहे थे. धीरे-धीरे हमने सिर्फ एक रिएक्शन से बढ़कर कुछ बनना शुरू कर दिया. अब कुछ ऐसा है जिस पर हम सच में विश्वास करते हैं".
उसने आगे लिखा कि इस तरह RCB CARES अस्तित्व में आया. ये सम्मान देने के साथ-साथ मरहम लगाने और अपने फैंस के साथ खड़े होने के साथ पैदा हुआ. हम अब जश्न मनाने नहीं बल्कि केयर के साथ अपने फैंस को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. कर्नाटक का गौरव बनने के लिए RCB CARES और हम हमेशा ऐसा ही करते रहेंगे. 4 जून को हुए भगदड़ के बाद RCB ने मरने वालों को 10-10 लाख रुपये की सहायता दी थी.
क्या हुआ था 4 जून को?
3 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को हराने के बाद RCB ने 17 साल के बाद IPL का खिताब अपने नाम किया था. इसके अगले दिन 4 जून को RCB की टीम अपने शहर बेंगलुरु लौटी. इस दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. इसी बीच स्टेडियम के बाहर लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण भगदड़ मच गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए थे. इस मामले में कर्नाटक सरकार ने जुलाई में RCB के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी थी.


राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात