उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, भूस्खलन में गई 34 जानें
नई दिल्ली। पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक इस बार मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। उत्तराखंड, हिमाचल के बाद जम्मू में भी बादल फटने की घटनाओं ने काफी जनहानि पहुंचाई है। वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड में 34 लोगों की जान जा चुकी है।
तीन दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही तबाही के बाद अब मौसम विभाग ने एक बार फिर हिमाचल और जम्मू में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी जमकर बारिश होने की बात कही गई है।
दिल्ली-एनसीआर में भी होगी हल्की बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन बौछार पड़ने से मौसम सुहाना हो गया है। इस बीच IMD ने आज फिर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
सितंबर में भी रहेगा ऐसा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर की शुरुआत में भी बारिश इसी तरह आती रहेगी। कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश होती रहेगी। इसके कारण गर्मी का असर कुछ हद तक कम होने का अनुमान है।
यूपी-बिहार में भी IMD की चेतावनी
बिहार में मानसून का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। दिन में धूप और बादलों की आवाजाही के कारण उमस भरी गर्मी हो रखी है। आज IMD ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी पटना समेत 12 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।
वहीं, यूपी में अगले चार से पांच दिन हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी और तराई के 30 जिलों में अच्छी बरसात हुई थी। अगले दो दिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में मध्यम से बारिश हो सकती है।


राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात