पाकिस्तान में मस्जिद में जोरदार विस्फोट, रमजान से पहले दहशत का माहौल
रमजान के पवित्र महीने से पहले शुक्रवार (28 फरवरी 2025) को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तालिबान समर्थक एक मस्जिद में विस्फोट हुआ. जामिया हक्कानिया मदरसे में हुए बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
इलाके में इमरजेंसी लगाई गई
रिपोर्ट के मुताबिक जिला पुलिस प्रमुख अब्दुल रशीद ने बताया कि यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अककोरा खट्टक जिले में हुआ. उन्होंने बताया कि अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं और साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह विस्फोट मदरसे के मुख्य हॉल में जुमे की नमाज के दौरान हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने इस इलाके में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है.
पुलिस ने आत्मघाती विस्फोट बताया
जामिया हक्कानिया मदरसे के भीतर जहां यह विस्फोट हुआ, उस परिसर में लगभग 4,000 छात्र रहते हैं, जिन्हें निःशुल्क भोजन और शिक्षा दी जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक केपी के हमीद ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार यह एक आत्मघाती विस्फोट मालूम होता है. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मौलाना हमीदुल हक हक्कानी निशाने पर थे.
पाकिस्तान सरकार ने घटना की निंदा की
पाकिस्तान सरकार के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा, "दुश्मन देश पाकिस्तान में अस्थिरता पैदा करने की साजिश रच रहा है. हम दुश्मन की हर साजिश को नाकाम कर देंगे. हम मृतकों के परिवार वालों के साथ खड़े हैं." उन्होंने मौलाना हमीदुल हक हक्कानी और अन्य घायलों के स्वस्थ जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थन की.
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए बम ब्लास्ट को लेकर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस तरह के कायरतापूर्ण कार्य आतंकवाद के खिलाफ हमारे संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि हम देश से आतंकवाद के सभी रूपों को पूरी तरह से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.


ECI का बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू
भिंड BJP किसान मोर्चा में बड़ा फेरबदल, सज्जन सिंह यादव की जिलाध्यक्ष पद से नियुक्ति निरस्त
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक माहौल में हुआ प्रतीक का अंतिम संस्कार, दिखे अखिलेश-शिवपाल
जासूसी मिशन के दौरान समुद्र में समाया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
MP में सरकारी खर्च पर नियंत्रण: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया
सोने ने दिखाया जोर, चांदी के दाम में सुस्ती – जानें आपके शहर में कीमत