पुष्पा का जादू दुनियाभर में कायम, एनबीए टूर्नामेंट में बजा हिट सॉन्ग
दक्षिण भारत की फिल्म 'पुष्पा 2' काफी मशहूर हुई है। इस फिल्म को विदेशों में भी खूब पसंद किया गया। फिल्म के गाने भी काफी हिट रहे। फिल्म का गाना 'पीलिंग' बहुत मशहूर हुआ। एनबीए के ह्यूस्टन रॉकेट्स बनाम मिल्वौकी बक्स के हाफ-टाइम में प्रदर्शित किया गया।
डांसर्स ने पहनी बेहतरीन ड्रेस
हाफ टाइम में इस गाने पर एक ग्रुप ने डांस किया। जिन लोगों ने गाने पर डांस किया उन्होंने नीली और गोल्डन ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुनियाभर में फिल्म को पसंद किया गया
आपको बता दें कि 'पुष्पा 2' फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म हिट रही थी। रिलीज होने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यहां इस फिल्म को पूरी दुनिया से खूब सारा प्यार मिला।
फिल्म के बारे में
'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। यह फिल्म 'पुष्पा' का दूसरा पार्ट है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गरीब आदमी अपनी मेहनत के बल पर अपना कारोबार खड़ा करता है और लोगों को रोजगार देता है। हालांकि इस फिल्म में हीरो जो काम करता है वह गैरकानूनी होता है।


ECI का बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू
भिंड BJP किसान मोर्चा में बड़ा फेरबदल, सज्जन सिंह यादव की जिलाध्यक्ष पद से नियुक्ति निरस्त
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक माहौल में हुआ प्रतीक का अंतिम संस्कार, दिखे अखिलेश-शिवपाल
जासूसी मिशन के दौरान समुद्र में समाया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
MP में सरकारी खर्च पर नियंत्रण: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया
सोने ने दिखाया जोर, चांदी के दाम में सुस्ती – जानें आपके शहर में कीमत