अवैध कब्जों से त्रस्त लोग: कीमती जमीन पर अतिक्रमण जारी, प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल
नगर पंचायत बारसूर में शहीद चौक से लेकर हाई स्कूल मार्ग तक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का मामला गरमाया हुआ है। अवैध कब्जाधारी इन दिनों नगर पंचायत की जमीन पर लगातार कब्जा कर बिल्डिंग निर्माण तक करने तुले हुए है, लेकिन प्रशासन अब तक तमाशबीन बना हुआ है।
जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई की जगह चुप्पी साधे हुए
स्थानीय युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने कई बार शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई की जगह चुप्पी साधे हुए हैं। आरोप है कि उक्त कब्जाधारी ने पहले शहीद चौक के पास, फिर हाई स्कूल रोड पर कब्जा किया और अब तालाब के किनारे मकान बनाकर पीछे की जमीन पर भी अवैध निर्माण कर रहा है।
बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 5 और 12 में स्थित इन जमीनों पर पहले स्कूल विभाग का कब्जा था। यहां कभी पशु चिकित्सा विभाग का कर्मचारी अस्थायी रूप से कच्चे मकान में रहता था। अब इसी जमीन पर कब्जाधारी द्वारा पक्के भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन स्वामी के नाम पर यहां कोई जमीन ही नहीं है।
प्रशासन व प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत
जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि यह अवैध कब्जा स्थानीय प्रशासन और प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि’’कब्जा किसकी शह पर हो रहा है, यह जांच का विषय है’’। नगर पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई की बात जरूर कही है।


बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
न्यूक्लियर डील, अब्राहम समझौता और ट्रंप की रणनीति, जानिए क्यों बढ़ा सऊदी पर दबाव
जगन्नाथ बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत