‘केबीसी 17’ सोनी टीवी पर 11 अगस्त से होगा प्रसारित
मुंबई । छोटे परदे का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (सीजन 17) 11 अगस्त से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। बालीवुड के बिग बी यानि की अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। चैनल और मेकर्स ने शो के कई प्रोमो भी जारी कर दिए हैं, जिससे दर्शकों में उत्साह साफ देखा जा सकता है। इस बार शो के फॉर्मेट और गेस्ट्स को लेकर भी चर्चा है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है अमिताभ बच्चन की फीस। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि, चैनल या बिग बी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी यह रकम भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे ऊंची फीस मानी जा रही है, जिससे उनकी लोकप्रियता और शो की महत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बीच, यह चर्चा भी तेज हो गई है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रसारण के चलते सोनी टीवी का लोकप्रिय शो ‘सीआईडी 2’ ऑफ एयर हो सकता है।
टाइम स्लॉट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि केबीसी को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा, जहां फिलहाल ‘सीआईडी 2’ आता है। हालांकि, चैनल की तरफ से ‘सीआईडी 2’ को बंद किए जाने पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। केबीसी 17 के प्रोमो में बिग बी एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज़ में सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। जारी किए गए प्रोमो में टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान की भी झलक दिखाई गई है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शो में इस बार कुछ खास गेस्ट्स और नई थीम के साथ शुरुआत होगी। सोनी टीवी पर यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। लंबे समय से दर्शकों को इस शो का इंतजार था।


रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव