चाय पी रहे युवक पर तीन लोगो ने शराब के लिये की अड़बाजी
भोपाल। टीटी नगर थाना इलाके में स्टेडियम के पास चाय पी रहे एक युवक पर तीन युवकों ने अड़ीबाजी करते हुए शराब के लिये पैसे देने की मांग की। युवक के इंकार करने पर आरोपियो ने मारपीट करते हुए छुरी से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाला शुभर्म शर्मा अपने दोस्त अक्षत के साथ शाम के समय टीटी नगर स्टेडियम के पास एक रेस्टोरेंट में चाय पीने पहुंचा था। उसी दौरान आरोपी सनी उर्फ शानू अपने दोस्त लोकेश और कुनाल के साथ वहॉ आ धमका। तीनों ने शुभम और अक्षत पर शराब पीने के लिए पॉच सौ रुपए देने के लिये अड़ीबाजी करनी शुरु कर दी। जब दोनों ने पैसे देने से मना किया तब तीनों आरोपियो ने उनके साथ हाथ-मुक्को से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही आरोपी सन्नी ने अपने पास रखी छुरी निकालकर अक्षत पर वार कर दिया। अक्षत के पेट में बाईं ओर छुरी लगने से वह घायल हो गया। उस दौरान आसपास काफी भीड़ थी, झगड़ा होता देख लोगो ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया। हंगामा होता देख पास में ही तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि कुनाल व अक्षत के बीच पहले से मनमुटाव चलने की बात सामने आई है। फिलहाल फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
भाजपा ने जारी की तीसरी उम्मीदवार सूची: 19 सीटों पर तय हुए उम्मीदवार