रूस पर यूक्रेन के बांध को उड़ाने का लगा आरोप
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से ऊपर का समय हो गया है लेकिन इसका क्या परिणाम होगा इस अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। अब यूक्रेन सरकार ने रूस पर उसके विशाल डैम को नष्ट करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन ने कहा कि बांध के टूटने से युद्ध क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया है। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हमले के बाद एक तत्काल बैठक के लिए यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद को तलब किया है।रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यूक्रेन का यह बांध एक परमाणु संयंत्र के पास है।
मॉस्को और कीव दोनों ने बांध के विनाश के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रूस ने हजारों नागरिकों को खतरे में डालते हुए कखोव्का बांध को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक जघन्य युद्ध अपराध है।यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि अगले पांच घंटों में पानी गंभीर स्तर तक पहुंच सकता है। क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक वीडियो में कहा कि पांच घंटे में पानी गंभीर स्तर तक पहुंच जाएगा। निप्रो के पश्चिमी तट पर दस गाँव और खेरसॉन शहर का एक हिस्सा बाढ़ के खतरे का सामना कर रहा है और लोगों से निकासी की तैयारी करने का आग्रह किया गया है।


एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 7 घंटे बाद दिल्ली लौटी
आंध्र प्रदेश बस हादसा: रेवंत रेड्डी ने जताया शोक, PMO का मुआवजा एलान
होर्मुज तनाव के बीच सरकार का भरोसा: पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं
Mamata Banerjee बोलीं- नाम हटने वालों के साथ खड़ी रहेगी TMC
इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
Narendra Modi कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे अहम बैठक
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
अमित शाह ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ करेंगे चार्जशीट जारी
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें