पॉलीथिन रोकने को रेलवे ने बाँटे जुट बैग
वाराणसी । विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) को ध्यान में रखकर रेलवे द्वारा यात्रियो एवं वेंडरो के बीच पर्यावरण जागरूकता के कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन स्टेशनो को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया है जिन्हे रेलवे ने हेरिटेज स्टेशनो के रूप में विकसित किया है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास के साथ साथ विरासत का भी संरक्षण होना चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर वाराणसी मण्डल के विभिन्न स्टेशनो पर जलवायु परिवर्तन का सामना करने एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत यात्रियों को स्वच्छता कायम रखने,पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 24 मई, 2024 को बनारस, गाज़ीपुर एवं आजमगढ़ रेलवे स्टेशनो पर खाद्य पदार्थों में हाइजीन मेन्टेन करने के लिए कैटरिंग यूनिटों का निरीक्षण किया और स्टालों का फूड लाइसेंस एवं वेंडरों के चिकित्सा प्रमाण पत्रों की जांच की गई। खाद्य सामग्रियों के रख रखाव और गुणवत्ता की जांच हेतु खाद्य एवं जल नमूना का संकलन कर परिक्षण हेतु केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।
मिशन लाईफ के तहत उपरोक्त रेलवे स्टेशनो पर जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें यात्रियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया और यात्रियों को दैनिक कार्यों में पॉलीबैग्स का उपयोग नहीं करने का सुझाव दिया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने हेतु कपड़े एवं जुट के थैले निःशुल्क वितरित किये गए। कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी।


अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ