राहुल गांधी ने कहा- अब देश को बदलने का समय
जयपुर । राजस्थान में मतदान में एक हफ्ते से कम का समय बचा है। यहां कांग्रेस की तरफ से जहां चुनाव में प्रचार की कमान अब राहुल गांधी ने संभाल ली है तो दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। इन दोनों दिग्गजों ने रविवार को अपनी रैली में एक-दूसरे की पार्टियों और सरकारों पर जमकर प्रहार किया। राज्य के तारानगर में एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति की रक्षा के लिए यहां की कांग्रेस सरकार को हटाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विकास एक दूसरे के दुश्मन थे और दुश्मन रहेंगे। कांग्रेस के कुशासन के कारण यहां महंगाई व बेरोजगारी भी बेलगाम हो गई है।
रैली के दौरान उन्होंने अशोक गहलोत और सचिन पायलट की ‘जंग’ पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल एक दूसरे को ‘रन आउट’ करने में बीत गए। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूंदी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब देश को बदलने का समय आ गया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए मशहूर उद्योगपति गौतम अडाणी का नाम लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत माता की जय कहते हैं, उनको अडाणी की जय कहनी चाहिए। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जाति आधारित जनगणना नहीं करा सकते क्योंकि वे अडाणी के लिए काम करते हैं।
कांग्रेस करवाएगी जाति आधारित जनगणना
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत माता की जय’ कहते हैं, उनको ‘अडाणी जी की जय’ कहना चाहिए काम तो उनका करते हैं। जाति आधारित जनगणना की वकालत करते हुए राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जाति आधारित जनगणना नहीं करवा सकते चाहे कुछ भी हो जाए, क्योंकि मोदी तो अडाणी के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह काम राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी कर सकती है। जिस दिन जाति आधारित जनगणना हो गई और पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को बात समझ में आ गयी, उस दिन ये देश बदल जायेगा। अब देश को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर ही ‘भारत माता’ हैं और भारत माता की ‘जय’ तब होगी जब देश में इन वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित