भोपाल की 243 लोकेशन में बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट
भोपाल। भोपाल की 243 लोकेशन में प्रॉपर्टी के रेट बढ़ेंगे। सोमवार को हुई मीटिंग में इन लोकेशन में 5 से 200 प्रतिशत तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव पंजीयन विभाग ने रखा है। इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं। मंजूरी के बाद अगले साल से नई गाइडलाइन के हिसाब से ही जमीन की रजिस्ट्री होगी। रेसिडेंशियल, कमर्शियल और एग्रीकल्चर में एवरेज 8.55 प्रतिशत तक गाइडलाइन बढ़ सकती है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, विधायक भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में पंजीयन विभाग ने गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इससे पहले, विभाग ने शहर की 1100 लोकेशन की सूची जिला प्रशासन को सौंपी, जहां 1 अप्रैल से अब तक रजिस्ट्रियां ज्यादा रेट पर हुई हैं।
3641 लोकेशन में नहीं बढ़ाए जाएंगे रेट
भोपाल में कुल 3883 लोकेशन है। इनमें शहर में 3091 और ग्रामीण में 792 लोकेशन शामिल हैं। 3641 लोकेशन में रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे, जबकि बाकी लोकेशन पर वृद्धि की जाएगी। इस बार 9 नई लोकेशन भी जोड़ी गई है। बता दें कि 100 से अधिक लोकेशन ऐसी हैं, जहां अधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसलिए इनमें वृद्धि करने का टारगेट रखा गया है।
इन इलाकों में बढ़ेगें रेट
जानकारी के अनुसार, 100 लोकेशन ऐसी जहां ज्यादा रजिस्ट्री हुई हैं, वहां भी रेट बढ़ेंगे। कोलार में गोल गांव पर सिक्सलेन के कारण प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ी हैं। गोलजोड़ से थुआंखेड़ा और कजलीखेड़ा तक कलेक्टर गाइडलाइन में वृद्धि होगी। भानपुर कचरा खंती हटने के बाद अब अयोध्या बायपास इलाके में भी रजिस्ट्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। सलैया क्षेत्र में तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है, इसलिए यहां भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। कोकता बायपास-बगरोदा व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां भी दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। बैरागढ़ स्टेशन के पास, मिनाल, वैशाली नगर बड़वई सडक़ से हटकर, बरखेड़ी कलां, चौपड़ाकलां, कटारा हिल्स, रातीबड़, बिशनखेड़ी, दामखेड़ा व मेंडोरी में भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। नर्मदापुरा रोड, मिसरोद, गुलमोहर, आकृति ईको सिटी, विद्यानगर, कान्हाकुंज, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, वंदना नगर समेत कई इलाकों में भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
इस साल 1 हजार 443 लोकेशन पर बढ़े थे दाम
इस साल 1 अप्रैल से भोपाल जिले की 3900 लोकेशन में से 1443 लोकेशन पर दाम बढ़ाए गए थे। कुल 7.19 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी बताई गई थी। शहर की 1228 लोकेशन पर औसत 8.9 प्रतिशत और ग्रामीण की 215 लोकेशन पर 5.48 प्रतिशत बढ़ाए जाने का प्रस्ताव फाइनल हुआ था। अब दोबारा से रजिस्ट्री के दाम बढ़ाए जाने की तैयारी है। हालांकि, यह नए साल में ही बढ़ेगी।


प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी
बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच : जगदलपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज़
राम मंदिर में सुरक्षा कड़ी, 19 मार्च को वीआईपी दर्शन पर रोक, मोबाइल और हथियार बैन
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करें सभी खेल स्थलों को – यशवंत कुमार
चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान: 2027 में भाजपा को छोड़ किसी से भी गठबंधन के लिए तैयार
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा झटका: विजय की पार्टी को एनडीए का ऑफर, चुनावी समीकरण हो सकते हैं बदल
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को मिल रहा संबल
जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव