आईआरसीटीसी लेकर आया नए साल में घूमने का मौका
अगर आपको घूमने-फिरने का बहुत शौक है, लेकिन कई बार प्लान सिर्फ इसलिए बन नहीं पाता या चौपट हो जाता है क्योंकि कंपनी नहीं मिलती, तो आपके लिए बेस्ट है आईआरसीटीसी का ऑप्शन। जो हमेशा नए-नए टूर पैकेज लॉन्च करते रहते हैं और इसमें आप अकेले जाकर भी जमकर मस्ती कर सकते हैं। अगर आप नए साल में किस जगह से करें अपने घूमने की शुरुआत, ये सोच रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज पर डालें एक नजर। जिसमें आप एक साथ कई जगहों की कर पाएंगे सैर वो भी बजट में। इस टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। जनवरी के अलावा मार्च में भी आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।
साउथ इंडिया टूर पैकेज डिटेल्स
पैकेज का नाम- South India Tour
पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन
ट्रैवल मोड- फ्लाइट
डेस्टिनेशन कवर्ड- कन्याकुमारी, कोवलम, मदुरै, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम
मिलेंगी यह सुविधाएं
1. आने-जाने के लिए दोनों तरफ से फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।
2. रुकने के लिए 3 स्टार होटल की सुविधा मिलेगी।
3. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी।
4. घूमने-फिरने के लिए एसी बस की सुविधा होगी।
5. ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) भी इस टूर पैकेज में कवर होगा।
यात्रा में लगेगा इतना शुल्क
1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 51,000 रुपए चुकाने होंगे।
2. वहीं दो लोगों को 39,600 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।
3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 38,000 रुपए का शुल्क देना होगा।
4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 33,600 और बिना बेड के 29,300 रुपए देने होंगे।
IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी
आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप साउथ इंडिया में मौजूद मशहूर पर्यटनों स्थलों का देखना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।


एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री से की अहम मुलाकात, इंफ्रास्ट्रक्चर और फंडिंग पर केंद्र-राज्य के बीच चर्चा
बेटे ने मां की हत्या की, घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप
शाही अंदाज में कुलदीप-वंशिका का रिसेप्शन, विंटेज कार से ग्रैंड एंट्री
‘ऐसे गानों को बढ़ावा ना दें’— Ravi Kishan का बड़ा बयान
यूके राइडर की हालत में सुधार, हादसे के बाद राहत की खबर
टीएमसी ने विधानसभा चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की
‘धुरंधर 2’ पर सेंसर की कैंची, कई हिंसक सीन हटाए गए
अश्लील कंटेंट पर Raj Kundra की चिंता, बच्चों को दी बड़ी सलाह